फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: कन्नौज में हाईस्कूल में अनीस तो इंटरमीडिएट में योगेश का मेरिट में स्थान

Thu, 23 Apr 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अनीस व योगेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। इसमें इत्रनगरी के बेटों ने कमाल कर दिया। हाईस्कूल में आकाश एजूकेशन सेंटर गुरसहायगंज के अनीस कुमार ने 96.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की मेरिट में 10वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं इंटरमीडिएट में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्र योगेश राठौर ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर भी प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों छात्र जिले में टॉपर भी बन गए हैं।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में 25,073 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 23,317 परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 21,114 उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में जिले का रिजल्ट 90.55 प्रतिशत रहा जिसके चलते प्रदेश में 40वीं रैंक रही है।

इसी तरह इंटर में 23,374 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 22871 शामिल हए। परीक्षा में 18,011 छात्र उत्तीर्ण हुए। इंटर में जिले का रिजल्ट 78.75 प्रतिशत रहा जिसके चलते प्रदेश में 49वीं रैंक रही। हाईस्कूल में आकाश एजूकेशन सेंटर के अलौकिक राजपूत ने 94.83 ने दूसरा और इसी स्कूल के अनुभव पांडेय ने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल तीसरा स्थान पाया है। इंटरमीडिएट में आरएस पब्लिक इंटर कॉलेज तिर्वा की एकता यादव ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम के छात्र निखिल ने 92.40 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें