फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रिजर्व पुलिस लाइन में 22 से 24 अप्रैल तक होने वाली 30वीं अंतर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इसमें कमिश्नरेट कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), झांसी, जालौन और ललितपुर की टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, योग और पावर लिफ्टिंग जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। कानपुर जोन के कुल नौ जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एसपी विनोद कुमार ने कहा कि खेलकूद पर सभी को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में खेलकूद का अत्यधिक महत्व है। इस प्रकार के आयोजन से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का प्रशिक्षण मिलता हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में आपसी सामंजस्य और सौहार्द बढ़ाती हैं, जो कर्तव्य निर्वहन में सहायक होती हैं। इस मौके पर उन्हाेंने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह और प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
मार्च पास्ट कर खिलाड़ियों ने दी सलामी
पुलिस लाइन में आयोजित उद्घाटन समारोह में सभी प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट किया। पुलिस की पूरी टीम आयोजन के सफल संचालन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। एसपी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 24 अप्रैल को होगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें