फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित, दिव्यांशी बनीं टॉपर, यहां देखें अपना रिजल्ट

Sat, 18 Jun 2022 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

UP Board 2022 Result Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणामों के बाद 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र और उनके अभिभावक यूपी बोर्ड के नतीजे अमर उजाला डॉट कॉम पर आसानी से देख सकते हैं। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result (https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022) पर क्लिक करें।  वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result (https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-class-12th-result-2022) पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:37 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022 : इंटरमीडिएट की मैरिट लिस्ट में फतेहपुर का दबदबा

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की मैरिट लिस्ट में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिव्यांशी ने टॉप किया है, तो वहीं टॉप 10 में छह रैंक पर फतेहपुर के छात्र काबिज हैं। इनमें बालकृष्ण (94.20), मुस्कान तिवारी (93.40), प्रिया (93.40), रजनीश कुमार (92.60) और उत्कर्ष अवस्थी (92.40) शामिल हैं।

04:24 PM, 18-Jun-2022

UP Board 12th Result 2022: फतेहपुर की दिव्यांशी सिंह बनीं टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम ठीक चार बजे जारी हो गया है। इस बार की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 2411035 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में 2250742 छात्र उपस्थित रहे। घोषित परिणामों में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

02:49 PM, 18-Jun-2022

UP Board 10th Result 2022: टॉप 10 में सात रैंक्स कानुपर को

वहीं, टॉप 10 में कानपुर से सात छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें दूसरा स्थान पर किरन कुशवाहा (97.50), चौथा स्थान पलक अवस्थी (97.12), पांचवां स्थान नैनसी वर्मा (97.00), पांचवां स्थान प्रांशी द्विवेदी (97.00), आठवां स्थान राज यादव (96.33) और नौंवा स्थान शिवा (96.17) शामिल हैं।

विज्ञापन
02:46 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए। 2222745 सफल हुए। बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 6.44 प्रतिशत अधिक है। कानपुर के प्रिंस पटेल 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने हैं। उन्हें 600 में से 586 अंक प्राप्त हुए हैं। 

01:25 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: कंपार्टमेंट परीक्षा भी देने का विकल्प

यूपी बोर्ड के परिणामों की घोषणा के बाद यदि छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है। तो उसके पास कंपार्टमेंट परीक्षा देने का विकल्प होता है। इससे वो दोबारा परीक्षा देकर पूरा साल बचा सकता है। बता दें कि परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी दोनों की जानकारी देगा। इसके बाद छात्र दोनों में से किसी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं और कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। 

विज्ञापन
01:19 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result Live: कम नंबर आए हैं, तो स्क्रूटनी से बढ़ा सकते हैं

यूपी बोर्ड के छात्रों को परीक्षा में मिले नंबर उम्मीद से कम लगते हैं, तो छात्र कॉपियों की फिर से रिचेकिंग करा सकते हैं। इसके बाद फिर नए तरीके से उनकी कॉपी चेक की जाती है। यदि किसी तरह की कोई गलती होती है, तो दोबारा उस छात्र के मार्क्स बढ़ जाते हैं।. इसके लिए छात्रों को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा और जिस विषय की कॉपी चेकिंग करानी है। उसके लिए फीस भी भरनी होगी। 

12:33 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: पास होने के लिए चाहिए 33% अंक

यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक हासिल करने होंगे। जो यह नंबर प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। इस साल बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।

12:07 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022 Live: टॉपर छात्रों को मिलते हैं गिफ्ट्स 

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल तकरीबन 50 से 60 लाख छात्र हिस्सा लेते हैं। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनना एक बेहद ही मुश्किल का काम होता है। हालांकि जो छात्र इस मुश्किल को पार करके बोर्ड परीक्षाओं में टॉप स्थान प्राप्त करते हैं, उन्हें इसके लिए सम्मानित भी किया जाता है। राज्य में 2020 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वालों छात्रों को राज्य सरकार ने एक-एक लाख रुपये और लैपटॉप देने का ऐलान किया था। साथ ही टॉपर्स के घर तक जानेवाली सड़क का नामकरण भी उनके नाम पर किए जाने का ऐलान किया गया था। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को ये इनाम दिए जा सकते हैं।

11:49 AM, 18-Jun-2022

UP Board Exam Result: अमर उजाला पर मिलेगी परिणाम से जुड़ी हर जानकारी

उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। परिणामों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला हाईस्कूल और इंटर की सफलता दर, लड़क- लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम व उनका इंटरव्यू, जिलेवार परिणाम समेत तमाम जानकारियां भी उपलब्ध कराएगा।

10:38 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022 on Mobile: एसएमएस कर ऐसे चेक करें परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। लेकिन बोर्ड की तरफ से मोबाइल पर भी परिणाम चेक करने की सुविधा भी दी गई है। 10वीं और 12वीं के छात्र इस सुविधा के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • 10वीं के परिमाम के लिए UP10 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
  • 12वीं के परिणाम के लिए UP12 ROLLNUMBER टाइप करें और 56263 पर भेज दें

10:23 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: दोपहर दो बजे 10वीं और शाम चार बजे 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम कुछ ही घंटों के बाद जारी होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, हाईस्कूल का परिणाम दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा। तो वहीं, इंटरमीडिएट यानि कक्षा 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।

09:40 AM, 18-Jun-2022

UP Board 10th and 12th Result: यहां चेक करें  अपना परिणाम

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणामों का इंजतार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और  डाउनलोड कर सकेंगे। यही नहीं, results.amarujala.com,  upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर भी देख सकेंगे।  

09:23 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड को 48 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करना है। इसके लिए छात्र और अभिभावक परिणामों की अपडेट लेने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि परिणामों की घोषणा से पहले वेबसाइट क्रैश यानि ठप पड़ सकती है। इसलिए आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
 

08:51 AM, 18-Jun-2022

अमर उजाला पर मिलेगा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पाने के लिए यहां High School Result (https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022) पर क्लिक करें।  वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result (https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-class-12th-result-2022) पर क्लिक करें। 

08:31 AM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित, दिव्यांशी बनीं टॉपर, यहां देखें अपना रिजल्ट

लंबे समय इंतजार के बाद कानपुर के यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। एक ही दिन घोषित हो रहे परिणाम को इस बार दो घंटे के अंतराल में घोषित किया गया। शनिवार को 90807 छात्र-छात्रों का परिणाम जारी होगा। हाईस्कूल में शहर में 47984 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट में 42,823 छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित किया गया। डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल का दोपहर दो बजे और इंटरमीडिएट का शाम चार बजे घोषित हो गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें