उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के परिणाम रविवार दोपहर जारी कर दिए गए। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला ने टॉप किया है। हाईस्कूल में 75.43 फीसदी छात्र-छााएं पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 72.43 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। यू पी बोर्ड को टोटल रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जिसमें छात्र प्रतिशत 72.27 और छात्राओं का प्रतिशत 78.81 रहा। लड़कियों में टॉपर अजलि वर्मा रहीं।
श्रद्धा ने किया टॉप, रोहित को दूसरा, कौस्तुभ को तीसरा स्थान
इंटरमीडिएट की परीक्षा में वेणीमाधव विद्यापीठ की श्रद्धा सिंह गौर ने 90.8 फीसद अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप किया है ।दूसरा स्थान एस डी इंटर कॉलेज के रोहित कुमार वर्मा को मिला है। उन्हें 89.8 फीसद अंक मिले हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी कौस्तुभ बाजपेई को तीसरा स्थान मिला है ।उन्हें 89.6 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं।