फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP बोर्ड: अंशुमान बोले 'टॉपरों की कापियों का हो पुनर्मूल्यांकन'

Sat, 10 Jun 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-हाईस्कूल सिटी सेकेंड टॉपर अंशुमान ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान
-बोले, टॉपरों का इंटरव्यू भी लिया जाय
विज्ञापन
यूुपी बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में कानपुर से दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के सिटी सेकेंड टॉपर और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने वाले अंशुमान मिश्रा ने कहा कि यूपी बोर्ड के टॉपरों की कापियों का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के टॉप फाइव सूची में आने वाले छात्रों की कापियों की जांच हो। यही नहीं टॉपरों का इंटरव्यू भी हो।
विज्ञापन


94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने वाले अंशुमान को उम्मीद थी कि वह प्रदेश में पहले स्थान पर आएंगे। उन्हें यकीन है कि अगर पुनर्मूल्यांकन के साथ इंटरव्यू होता है तो वह आगे निकल जाएंगे। अंशुमान यहां बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त में की पढ़ाई अंशुमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया। अंशुमान कहते हैं कि उनके टॉपर बनने का एक प्रमुख कारण हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करना रहा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा में सफलता हासिल करने पर बेटे हिमांशु का मुंह मीठा कराती मां, साथ में पिता - फोटो : ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
अंशुमान के पिता ने इसके लिए उन्हें प्रेरित किया था। रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना सफलता हासिल करने के लिए अहम है। सोशल मीडिया समय की बर्बादी अंशुमान को सोशल मीडिया समय की बर्बादी लगती है। उन्होंने इससे काफी दूरी बना रखी है। बताया कि इंटर के बाद आईआईटी से एयरोस्पेस या फिर इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से बीटेक करेंगे।

अंशुमान के पिता राजीव मिश्र  बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में ही हिंदी के शिक्षक व मां सुधा मिश्रा गृहिणी हैं। मैथ्स, साइंस में अव्वल अंशुमान ने मैथ्स में 99, साइंस में 97, इंग्लिश में 92, हिंदी में 94, सोशल साइंस में 90 व आर्ट्स में 97 अंक हासिल किए हैं। वह कहते हैं कि उनका सबसे ज्यादा मन साइंस व मैथ्स में लगता है। हिंदी में वह कम से कम 99 अंक की उम्मीद कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें