9 जून को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। कानपुर के एक ही स्कूल की 2 छात्राओ ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। सरदार पटेल स्कूल में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा प्रिया अवस्थी और निशा यादव को 95 परसेंट नंबर मिले। छात्राओं के घर ही नहीं स्कूल में भी जश्न का माहौल है।
IAS बनना चाहती है हाईस्कूल की 4th टॉपर
पुलिस कांस्टेबल की बेटी प्रिया अवस्थी ने हाईस्कूल में यूपी में चौथी रैंक पाई है और सिटी में संयुक्त रूप से टॉप किया है। प्रिया का सपना आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करने का है।
वसुधा विहार जरौली में रहने वाले आनंद अवस्थी कानपुर देहात के राजपुर थाने में कांस्टेबल हैं। घर में पत्नी सोनी और दो बेटियां प्रिया और शालिनी हैं। बड़ी बेटी जरौली स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा प्रिया ने बताया कि वह चार से छह घंटे औसतन पढ़ाई करती थी।
स्कूल के टीचरों को सफलता का श्रेय दिया। कहा कि स्कूल के संस्थापक हीरालाल पटेल और प्रिंसिपल अरुण पटेल ने स्कूल में अनुशासन के साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार किया है जिसका उन्हें पूरा लाभ मिला है। पिता आनंद ने कहा कि मुझे अपनी दोनों बेटियों पर नाज है।
सफलता के बाद ये बोली प्रिया
प्रिया अवस्थी
प्रिया कहती हैं, मैं IAS बनना चाहती हूं, जिस प्रकार मेरे पापा पुलिस विभाग में सिपाही है और वह दूसरों की रक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी करते है। उसी तरह मैं भी IAS बनकर देश के लिए काम करना चाहती हूं। पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल या खराब स्कूल जैसा कुछ नहीं होता। शिक्षा सभी स्कूल में होती है। अब डीपेंड करता है कि आप शिक्षा कैसे हासिल करते हैं। पापा हम लोगों के बीच कम समय बिता पाते हैं। मां ही हम लोगों का ख्याल रखती है। वही सुबह पढ़ने के लिए उठती थी। स्कूल में टीचरों ने भी पूरा सपोर्ट किया, जिसकी वजह से मैंने इतने अच्छे नंबर हासिल किए। एग्जाम के टाइम मैंने टेंशन लेने के बजाए कई पार्ट में डिवाइड करके पढ़ाई की। सुबह के पार्ट में लिखकर लर्न करना, दोपहर में रिवाइज करना और रात के समय सवाल हल करती थी।
बेटी की कामयाबी पर बोले पापा
परिवार के साथ प्रिया अवस्थी
वहीं, पिता आनंद कहते हैं, मुझे बहुत खुशी है कि बेटी का नाम पूरे प्रदेश में फेमस हो गया है। बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं। मैं इन्हें पढ़ा-लिखाकर अच्छे मुकाम तक पहुंचाना चाहता हूं। दूसरी टॉपर निशा यादव के पिता रक्षा राम यादव ट्रक ड्राइवर हैं। परिवार में मां मीना यादव, बड़े भाई हरिओम हैं। इन दिनों वह पूरे परिवार के साथ अपने गांव गोरखपुर गई हैं।
नाम- प्रिया अवस्थी
कक्षा- हाईस्कूल
कुल अंक -570
प्रतिशत में - 95
पिता- आनंद अवस्थी
मां- सोनी
रिपोर्ट कार्ड
हिंदी-95
अंग्रेजी-95
संस्कृत-97
गणित-99
विज्ञान-94
सामाजिक विज्ञान-90