फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी, छूटे परीक्षार्थियों की बाद में होंगी

Sun, 09 Feb 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार को जिले के 214 कॉलेजों में पूरी हो गईं। अकबरपुर इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के परीक्षार्थियों का वायवा लिया गया। परीक्षक ने चार्ट और फाइल देखी और सवाल पूछे। परीक्षार्थियों ने सटीक जवाब दिए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुई थीं। कुल 214 कॉलेजों में वाह्य परीक्षकों ने प्रयोगात्मक परीक्षा ली। अकबरपुर इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रयोगों में अम्लीय व क्षारीय मूलकों की पुष्टि, कार्यात्मक समूह परीक्षण और वॉल्यूमेट्रिक विश्लेषण कराया गया। शनिवार को वायवा हुआ। परीक्षक ने परीक्षार्थियों से कराए प्रयोग, चार्ट और फाइल देखकर सवाल किए। अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षक के सवालों के जवाब दिए। हालांकि कुछ परीक्षार्थी जवाब देने में अटके।
परीक्षार्थी के दिए जवाब के अनुसार परीक्षक ने नंबर दिए। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष मृदुला तिवारी ने बताया कि रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा तीन चरणों में पूर्ण हुई। कुल 652 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे हैं। सीतापुर से आए परीक्षक आदित्य त्रिपाठी व देवेश सिंह व लखीमपुर से आए परीक्षक अवनीश वर्मा ने प्रयोगात्मक परीक्षा ली। इस दौरान प्रधानाचार्य भारत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा देने से छूटे परीक्षार्थियों के लिए बाद में बोर्ड से तिथि तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें