फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा केंद्र निर्धारण को यूपी बोर्ड ने शुरू की प्रक्रिया, समय सारिणी जारी

Sun, 05 Jul 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विस्तृत समय सारिणी जारी कर राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की आधारभूत सूचनाएं, भौतिक संसाधन और आवश्यक सुविधाओं का विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। विद्यालयों को यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक पूरी करनी होगी। इसके बाद जिला प्रशासन की तहसील स्तरीय समितियां विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेंगी। सत्यापन कार्य 3 अगस्त तक पूरा होगा जबकि संशोधित सूचनाएं 10 अगस्त तक वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी।
डीआईओएस बृज भूषण चौधरी ने बताया कि 17 अगस्त तक संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद विद्यालयों की मान्यता, छात्र आवंटन और दूरी संबंधी आपत्तियां आमंत्रित को जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के लिए 22 अगस्त से 14 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। अंतिम सूची पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति विचार करेगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परिषद को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। कहा शासन से निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन किया जाए। यदि कोई विद्यालय समय पर सूचना अपलोड नहीं करता या प्रक्रिया में लापरवाही बरतता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधक और प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें