यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली तेजस्वी देवी विश्वकर्मा को सुबह की पढ़ाई पर ज्यादा भरोसा है । उनका कहना है कि वह याद करने वाले विषय सुबह पढ़ती थी और हल करने वाले विषयों को शाम के समय। सुबह माइंड फ्रेश रहता है इसी चीजे आसानी से याद हो जाती है। तेजस्वी जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर, फतेहपुर की छात्रा है और इसी मोहल्ले में रहती भी है। तेजस्वी के पिता शिव शरण विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हैं।पारिवारिक पृष्ठभूमि में इनका एक कारखाना है जिसमें ट्रॉली बनती है।