प्राइवेट ट्यूटर विनोद कुमार की बेटी प्रियांशी ने इंटर मीडिएट बोर्ड की परीक्षा में 96.2 पर्सेंट नंबर पाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। विनोद कुमार दुर्गा नगर कॉलोनी, हरिहर गंज-फतेहपुर के रहने वाले हैं। प्रियांशी ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल की तैयारी करना चाहती है। उसका बड़ा भाई प्रांजल इलाहाबाद में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा है। प्रियांशी का एक राज जानकर सभी हैरान हैं।
प्रियांशी का कहना है कि उसने पढ़ाई में हमेशा टाइमटेबल का ध्यान रखा। बाहर कहीं ट्यूशन नहीं पढ़ी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय में नंबर कम ना हो इसके लिए उस विषय पर भी पूरा ध्यान केंद्रित किया। प्रियांशी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां शिव देवी को दिया है।