फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 124 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में आज से होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में बुधवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी फ्लाइंग स्क्वॉड परीक्षा के पहले दिन फील्ड पर सक्रिय रहेंगे और केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा निर्धारित एसओपी के तहत आयोजित की जाएगी, ताकि सभी छात्र शांत और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें। जिले में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। केंद्रों पर छात्रों के लिए पर्याप्त पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने केंद्र व्यवस्थापकों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें