फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड मूल्यांकन : हाईस्कूल में 15320 और इंटर में 6878 कॉपियां जांचीं

Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हो गया। पहले दिन दोनों केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक कम पहुंचे। इससे मूल्यांकन धीमा रहा। अकबरपुर इंटर कॉलेज केंद्र पर हाईस्कूल की 15320 और पुखरायां के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर इंटर की 6878 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 207183 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। वहीं इंटर में 159209 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं जानी हैं। 3 अप्रैल को मूल्यांकन पूरा कराने का लक्ष्य है। बुधवार को दोनों केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मूल्यांकन शुरू कराया जाना था। मगर पहला दिन होने और उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक की संख्या कम होने की वजह से टोली बनने में समय लगा। मूल्यांकन कुछ देरी से शुरू हो सका।
डीआईओएस बृज भूषण चौधरी व एडीआईओएस कुलदीप वर्मा ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से भी मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी की गई। अकबरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य/उप नियंत्रक भारत सिंह ने बताया कि पहले दिन हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि विषयों की 15320 कॉपियां जांची गई। पुखरायां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उप नियंत्रक कल्पना शुक्ला ने बताया कि इंटर में अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, कृषि आदि की कुल 6878 कॉपियां जांची गई।
विज्ञापन

..............
अकबरपुर में 541 तो पुखरायां में 351 परीक्षक नहीं पहुंचे
अकबरपुर मूल्यांकन केंद्र पर 100 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए। इसमें से पहले दिन केवल 79 उप प्रधान परीक्षक ही पहुंचे। जबकि नियुक्त 990 परीक्षकों में 541 नदारद रहे। वहीं पुखरायां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नियुक्त 66 उप प्रधान परीक्षकों में 53 पहुंचे। नियुक्त 603 परीक्षकों में 351 नदारद रहे।
................
काली पट्टी बांधकर जांची कॉपियां
सरकार की ओर से शिक्षक हितों की अनदेखी के विरोध में मूल्यांकन के पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। बता दें कि शिक्षक संगठन लगातार पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, सेवा सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा आदि की मांग कर रहा है। पहल चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें