यूपी बोर्ड के परिणामों का जश्न मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। शहर में 10वीं का परिणाम 94.35 फीसदी गया और 12वीं का परिणाम 85.45 फीसदी गया है। पिछले साल की तुलना में शहर को हाईस्कूल में एक रैंक का लाभ और इंटरमीडिएट में एक रैंक का नुकसान हुआ है। इस साल हाईस्कूल में कानपुर नगर को चौथा स्थान और इंटर में 16वां स्थान मिला है।
पिछले साल हाईस्कूल में कानपुर को पांचवां स्थान और इंटर में 15वां स्थान प्राप्त किया था। हाईस्कूल में इस बार 46,673 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में 44,110 छात्र शामिल हुए। 41,616 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट में 46294 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 39557 छात्र पास हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 85.45 फीसदी रहा। डीआईओएस अरुण कुमार का कहना है कि परीक्षा परिणाम काफी अच्छा गया है। स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।