फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: अगर आपको जुकाम-बुखार की दवा चाहिए तो करना होगा ये काम, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 15 May 2020 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जुकाम बुखार
विज्ञापन
कानपुर में अब अगर कोई रोगी मेडिकल स्टोर पर जुकाम, बुखार, खांसी, सीने की जकड़न, गले की खराश आदि लक्षणों वाले रोग की दवा खरीदने जाएगा तो उसे स्टोर पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज कराना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण अधिकारी ने आदेश जारी किया। इसके पहले भी इस संबंध में मेडिकल स्टोरों को हिदायत दी गई थी। आदेश में कहा गया कि ऐसे रोगियों की सूची स्वास्थ्य विभाग के ई-लिंक पर उपलब्ध कराई जाएगी।

रोगियों की सूची रोज शाम पांच बजे तक देनी है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। बहुत से लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद संक्रमण समझ नहीं पाते। सामान्य जुकाम-बुखार समझ मेडिकल स्टोरों पर दवा ले लेते हैं।
विज्ञापन


इससे उनको खतरा तो रहता ही है, इसके अलावा वे दूसरों को संक्रमण भी बांटते रहते हैं। इसीलिए अब कोरोना के लक्षणों वाले सभी संदिग्ध रोगियों का ब्योरा मांगा जा रहा है। सूची मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उनकी जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें