उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कई ब्लॉकों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मतगणना शुरू हो गई। जिसके चलते तेजी से नतीजे आना भी शुरू हो गए हैं। कानपुर सहित आसपास के जिलों की ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर भाजपा सपा में कांटे की टक्कर है।
कानपुर नगर- ककवन ब्लॉक से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी किरनलता बनी ककवन ब्लाक प्रमुख घोषित हुई हैं। किरनलता को 32 वोटों में से 27 वोट मिले हैं।
कन्नौज- गुगरापुर ब्लॉक में भाजपा से संदीप चतुर्वेदी 11 वोट से चुनाव जीत गए। कुल 33 वोट पड़े जिनमे 20 वोट संदीप को मिले हैं। 9 वोट सपा के इसरार को मिले हैं। जबकि 4 वोट खारिज हो गए हैं।
कानपुर नगर- चौबेपुर ब्लॉक से भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी राजेश शुक्ला विजयी घोषित हुए हैं। राजेश शुक्ला को कुल 40 मत मिले हैं। वहीं सपा के अनुभव शुक्ला को 30 मत मिले हैं।
कानपुर नगर- बिल्हौर ब्लॉक से नवनिर्वाचित ब्लाॅक प्रमुख मनोरमा कठेरिया को कुल 56 मत मिले हैं। जबकि सपा की कमला देवी को 21 मत मिले। 3 मत अमान्य घोषित किए गए हैं।
कानपुर देहात- अमरौधा ब्लॉक में कुल 76 वोट पड़े हैं। विधायक विनोद कटियार की पत्नी भाजपा प्रत्याशी प्रमिला कटियार को 45 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी राजेश्वरी को 23 वोट मिले हैं। आठ मत अमान्य घोषित हुए हैं।
हमीरपुर- सरीला ब्लाॅक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका राजपूत 33 मत पाकर विजयी घोषित की गई। सपा की नीता यादव को 21 मत मिले हैं।
इटावा- बढपुरा ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी गणेश राजपूत की जीत हुई है। पहले 37 भाजपा के और 37 सपा के बोट पड़े। बाद में पड़ी पर्ची में भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत जीते।
महोबा- कबरई ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी राजू सिंह विजयी हुए है। जिसमें राजू सिंह को 73 वोट, प्रभात पाठक को 51 और सपा प्रत्याशी वैभव सिंह को 5 वोट मिले हैं।
महोबा- चरखारी ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सीमा कुशवाहा विजयी हुई हैं। सीमा को 28 मत और सपा प्रत्याशी प्रवेश कुमारी को 25 मत मिले हैं। चार वोट निरस्त कर दिए गए हैं।
कानपुर देहात- संदलपुर ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी राहुल तिवारी मीनू 46 मत पाकर विजयी हुए। विपक्षी दल सपा को सिर्फ 4 मत ही मिले हैं।
कानपुर देहात- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में झींझक में 68 वोट में 63 पड़े हैं। जिसमें भाजपा की रानी देवी को 54 व सपा की नीलू देवी को 8 वोट मिले हैं। जबकि 1 वोट अवैध व 5 वोट नही पड़े हैं।
कानपुर देहात- रसूलाबाद ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में 65 मत पाकर राधा दुबे विजई हुई हैं। 51 मत सपा की मीना शुक्ला को मिले हैं। 14 वोटो से भाजपा की राधा दुबे विजई घोषित की गईं।
कानपुर देहात- राजपुर ब्लाॅक से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश बाबू कटियार विजेता घोषित किये गये हैं। कुल 56 वोट पड़े हैं। विजेता राकेश बाबू कटियार को 42 मत मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र यादव को 9 मत मिले हैं। 5 मत अवैध घोषित किए गए हैं।
कानपुर देहात- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष मिश्रा 46 मत पाकर विजय हुए हैं। उन्होंने सपा की विजय लक्ष्मी को हराया है।