फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा के पूर्व विधायक का बैंक खाता सीज, जानिए क्यों की गई कार्रवाई?

Tue, 12 Jul 2022 10:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव का पांडुनगर स्थित सेंट्रल बैंक का खाता भी सीज कर दिया गया है। तीन दिन पहले कटरी क्षेत्र में स्थित उनके और उनके भाई व भाभी के नाम फार्म हाउस भी जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर सील कर दिया गया था।

विज्ञापन


सोमवार को खाता सीज करने की कार्रवाई के बाद इसे तहसीलदार सदर की निगरानी में दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की तरफ से की गई कार्रवाई में बताया गया कि इस खाते के माध्यम से गलत तरीके से लेनदेन किया जा रहा था। पांच दिन पहले एटा जिलाधिकारी की तरफ से एक पत्र जिलाधिकारी कानपुर को भेजा गया था।

इसमें पूर्व विधायक की कानपुर में स्थित संपत्तियों को सील करने की बात कही गई थी। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई। खाता सीज करने के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक को अगले आदेश तक खाते के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की कुछ और संपत्तियां कानपुर में हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें