फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्राइवेट बस में धमाके के साथ लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, तीन झुलसे

Tue, 11 Aug 2020 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
इसी बस में हुआ धमाका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन जिले में उरई से रामपुरा जा रही प्राइवेट बस में धमाके के साथ आग लग गई। जिससे बस का पिछला शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया और आग की चपेट में आकर तीन सवारियां भी झुलस गई। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूचना पाकर थाना पुलिस और कुछ देर बाद एसपी यशवीर सिंह, एएसपी डॉ अवधेश सिंह व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी का कहना है कि बस में पीछे की ओर केमिकल की तीन बोतलें मिली हैं और साथ ही मिट्टी के तेल की भी दुर्गंध आ रही है।

तेल और केमिकल कौन लेकर जा रहा था, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास उरई से रामपुरा जा रही प्राइवेट बस जैसे ही बंगरा के पास पहुंची तभी बस के भीतर पीछे की ओर जोर से धमाके के साथ आग लग गई।
विज्ञापन


जिससे बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने आनन-फानन में बस रोकी और यात्री चीखते चिल्लाते हुए नीचे उतरने लगे। आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर जैसे तैसे आग की लपटों को शांत किया। धमाके से बस के पीछे का शीशा चकनाचूर हो गया और आग से छत का कुछ हिस्सा जल गया।

साथ ही हैदलपुरा निवासी बृजकिशोर सिंह  कुशवाहा (47) पुत्र गंगा प्रसाद,  ओमकार सिह (28) पुत्र रामसेवक गढ़ा माधौगढ़ और कामता रूरा झुलस गए। बृजकिशोर की गर्दन व बांया पैर झुलसा है तो ओमकार का हाथ झुलसा है।

जबकि कामता मामूली रुप से ही झुलसा है। तीनों को पहले नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बीएल यादव ने बताया कि बस चालक सूरज पुत्र राम भरोसे निवासी इमलिया की तहरीर पर अज्ञात सवारी द्वारा ज्वलनशील पदार्थ ले जाने का मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं एसपी यशवीर सिंह,का कहना है कि फिलहाल तो धमाका किसी केमिकल का लग रहा है। फिर भी फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें