फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटली से आई 7 करोड़ की दमकल गाड़ी कबाड़, युवक की जलकर हुई थी मौत, 45 फीट तक नहीं पहुंच सकी सीढ़ी

Fri, 08 Jan 2021 11:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर: फजलगंज फायर स्टेशन पर खड़ी सात करोड़ की कबाड़ गाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के फजलगंज फायर स्टेशन परिसर में खड़ी 135 फीट की ऊंचाई तक पहुंच कर आग बुझाने की क्षमता रखने वाली हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी छह साल से सर्विस न होने के कारण कंडम हो चुकी है। बुधवार को गोविंदनगर में घोष बिल्डिंग में लगी आग बुझाने के लिए 45 फीट ऊंची ऊपरी मंजिल तक फायर ब्रिगेड की सीढ़ी नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन


यदि जवानों के पास हाइड्रोलिक प्लेटफार्म होता तो शायद समय रहते सभी को सकुशल बचाया जा सकता था। आग की सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से तीन सामान्य गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं। इन गाड़ियों पर लगी सीढ़ी की ऊंचाई सिर्फ 35 फीट होने के कारण दमकल जवान समय रहते तीसरी मंजिल पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

इससे एक युवक की जान चली गई। वर्ष 2015 में फजलगंज अगिभनशमन को इटली से सात करोड़ में मंगाया गया हाइड्रोलिक प्लेटफार्म सौंपा गया था। सूत्रों के अनुसार इस गाड़ी का इस्तेमाल छह सालों में सिर्फ चार से पांच बार ही किया जा सका। इसके बाद समय से सर्विस न होने से गाड़ी कंडम हो गई। गाड़ी की सर्विस में करीब 90 हजार का खर्च आता है, जो मुख्यालय के निर्देश पर कराई जाती है। सर्विस कराने के लिए पांच बार मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

19 लोगों की जान बचाई थी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म ने 
अधिकारियों ने बताया कि काकादेव स्थित केदारनाथ अपार्टमेंट में लगी आग के दौरान इसी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी की मदद से 19 लोगों को समय रहते ऊंची बिल्डिंग से सही सलामत बचा लिया गया था। मोतीझील स्थित बैंक और अफीम कोठी पर गद्दे के शोरूम में आग लगने के बाद इसी गाड़ी की मदद से रेस्क्यू किया गया था।

सर्विस न होने से गाड़ी जाम हो गई है। सर्विस कराने के लिए मुख्यालय को पांच बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। विदेश से आई इस गाड़ी की सर्विस खास इंजीनियर्स ही कर सकते हैं। 
कैलाश चंद्र, अगिभनशमन अधिकारी, फजलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें