फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नीट में शामिल होने के 24 घंटे पहले छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, शव से लिपट कर बिलख पड़े परिजन

Sat, 03 May 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा थानाक्षेत्र की हरी मस्जिद के नजदीक रहने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त दादी पहली मंजिल के कमरे में पूजा कर रही थीं और माता-पिता काम पर गए थे।
विज्ञापन
छात्रा की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होने के 24 घंटे पहले ही 19 साल की छात्रा जिंदगी से हार गई। उसका शव शनिवार को दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के समय वह और उसकी दादी ही घर पर थे। छोटा भाई स्कूल और माता-पिता कार्यालय चले गए थे। दोपहर में जब भाई लौटा तो उसे मामले का पता चला। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। बर्रा छह हरी मस्जिद के पास रहने वाले राम प्रकाश वर्मा उरई के जिला अस्पताल में वरिष्ठ स्टेनो और पत्नी सुनीता एचबीटीयू में सहायक कर्मी हैं। उनका बेटा पार्थ दसवीं में है, जबकि बेटी नुपूर दो साल से नीट की तैयारी कर रही थी। उसका रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा में कौशलपुरी के गुरुनानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में सेंटर पड़ा। शनिवार सुबह बेटे के स्कूल और पत्नी के कार्यालय जाने के बाद राम प्रकाश भी पौने 11 बजे उरई चले गए।

घर के बाहर मौजूद पुलिस व लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घटना से समय पूजा पाठ में व्यस्त थीं दादी
उनके जाने के बाद नुपूर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पढ़ने चली गई, जबकि दादी राम प्यारी पहली मंजिल के कमरे में पूजा पाठ में व्यस्त थीं। दोपहर साढ़े 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर पार्थ लौटा। काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो उसने पड़ोसी सौरभ से पिता को फोन कराया।

 
विज्ञापन

छात्रा की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बदहवास हुए माता-पिता
राम प्रकाश ने बेटी को कई फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच पूजा कर राम प्यारी नीचे आईं तो उन्होंने गेट खोला। पार्थ ने देर लगने की बात पूछी तो कहा कि उन्हें लगा कि नुपुर ने गेट खोल दिया होगा। वह बहन को देखने ऊपर कमरे में गया तो चीख पड़ा। नुपुर का शव दुपट्टे से पंखे के सहारे लटक रहा था। बेटी के आत्महत्या कर लेने की सूचना पर बदहवास माता-पिता घर पहुंचे और शव से लिपट कर बिलख पड़े। परिजनों ने नीट के पेपर के चलते तनाव ग्रस्त होने की बात कही है। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं, हालांकि समझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें