फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: स्नैक्स में निकला गुब्बारा मासूम ने निगला, श्वांस नली में फंसने से मौत

Sat, 03 May 2025 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में स्नैक्स में निकला गुब्बारा मासूम निगल गई। गुब्बारा श्वांस नली में फंस गया जिससे बच्ची की जान चली गई।
विज्ञापन
मृतका कशिश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में कोतवाली क्षेत्र के रेवा गांव में स्नैक्स खाते में समय उसमें निकले गुब्बारे को मासूम ने निगल लिया। गुब्बारा श्वांस नली में फंस गया। सांस न ले पाने पर मासूम बेहोश हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। रेवा गांव निवासी राहुल वेल्डिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी रन्नो, बेटी कशिश (5) व नव्या (3) के साथ शादी में शामिल होने सोमई गांव गए थे। शुक्रवार को लौटते समय कशिश ने स्नैक्स खाने की जिद की। उन्होंने स्नैक्स के दो पैकेट दिलवा दिए। घर में स्नैक्स खाने के दौरान कशिश ने उसमें निकले गुब्बारे को भी निगल लिया।
विज्ञापन


उसने रोते हुए मां रन्नो को बताया कि स्नैक्स खाते समय गले में कुछ फंस गया है। सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। मां और परिजनों ने अंगुली के जरिये उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद मासूम बेहोश हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर ने इंडोस्कॉपी कर देखा तो पता चला कि गुब्बारा फंसा है। उन्होंने किसी तरह गुब्बारा तो निकाल दिया, लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया।

मासूम के चाचा आकाश ने बताया कि स्नैक्स समेत अन्य पैकेटों में कंपनी के कर्मचारी बच्चों को लालच देने के चक्कर में ऐसी चीजों को डाल देते हैं, जिसे बच्चे निगल जाते हैं। इसी अनदेखी में उनकी मासूम की जान तो चली गई। किसी बच्चे के साथ ऐसा हो, इस पर अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर का सुझाव
वरिष्ठ सर्जन डॉ. अदील अंसारी के मुताबिक, बच्चा गलती से किसी वस्तु को निगल ले तो हेमलिच पैंतरेबाजी का इस्तेमाल करना चाहिए। इस क्रिया को करने का सबसे प्रभावी तरीका तब है जब प्रदाता अपने घुटनों पर हो। प्रदाता को बच्चे की नाभि के स्तर पर एक बंद मुट्ठी रखनी चाहिए और ऊपर की ओर जोर लगाना चाहिए। जब बच्चा बेहोश हो जाता है, तो यह रक्त प्रवाह की कमी का संकेत देता है। नाड़ी की जांच करने के बाद तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें