फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 215 आरक्षी बने, दी सलामी, रिजर्व पुलिस लाइन में हुई रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड

Fri, 31 Jul 2020 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण के बाद 215 आरक्षी बन गए हैं। गुरुवार को दीक्षांत परेड में इन्होंने एसएसपी को सलामी दी। पुलिस लाइन में कुल 218 प्रशिक्षु आरक्षियों ने प्रशिक्षण के लिए आमद कराई थी। इनमें 47वीं वाहिनी पीएसी इटावा से 150 व 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से 68 प्रशिक्षु आरक्षी शामिल थे।सभी को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण दिया गया।  
विज्ञापन


बुधवार को प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद प्रशिक्षु आरक्षियों को आंतरिक विषय व बाह्य विषय की अंतिम परीक्षाएं सम्पन्न कराई गईं। इसमें से 215 प्रशिक्षु आरक्षी परीक्षा में सम्मलित रहे और सभी उत्तीर्ण हुए। शेष तीन प्रशिक्षु आरक्षी विभिन्न कारणों से 15 दिन से अधिक अवकाश का उपभोग करने के कारण परीक्षा में सम्मलित नहीं हो सके। इस पर उन्हें दीक्षांत परेड में सम्मलित नहीं किया गया।

दीक्षांत परेड  पर  मुख्य अतिथि एसएसपी आकाश तोमर ने सुबह 10 बजे रिक्रूट आरक्षी सेरिमोनियल परेड के लिए ग्राउंड पर प्रवेश किया और 10.15 बजे परेड ग्राउंड पर सलामी लेकर परेड का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर एएसपी सिटी रामयश सिंह, एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, आरआई पुलिस लाइन सहित सभी सीओ व प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसएसपी ने बुधवार को आदेश जारी किया है। इसमें जगपाल सिंह को जसवंतनगर से सहसो थाना, हरवीर सिंह को बसरेहर थाने से थाना भरेह, अवनीश कुमार वर्मा को सहसो थाने से बसरेहर थाना, अहिबरन सिंह को भरेह थाने से बकेवर थाना और गंगादास को चकरनगर थाने से बसरेहर थाने भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें