फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तुम्हारे खाते से 2.80 लाख पार कर दिए जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ..., शातिर ने रुपये उड़ाने के बाद कॉल कर बताया

Thu, 09 Jul 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दादानगर के डेयरी संचालक के खाते से शातिर ने रुपये उड़ाने के बाद कॉल कर खुद बताया। खाता फ्रीज कराने से पहले ही रकम निकल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी बैंक खातों में सेंधमारी करने के साथ वारदात की जानकारी देकर पुलिस को सीधे चुनौती देने लगे हैं। ऐसा ही मामला दादानगर के सेवाग्राम कालोनी के डेयरी संचालक ज्ञानू सिंह के साथ हुआ। उनके खाते से 2.80 रुपये पार हो गए। दो घंटे बाद शातिर ने कॉल कर कहा कि 2.80 लाख पार कर दिए हैं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ...। पीड़ित ने बैंक से खाता फ्रीज कराया, लेकिन उससे पहले ही रुपये निकल गए।
विज्ञापन


ज्ञानू सिंह के मुताबिक उनका गोविंदनगर स्थित इंडसंड बैंक में खाता है। 22 जून को टीडीएस की राशि 2.36 लाख रुपये खाते में आई थी। उसी दिन से अलग-अलग नंबरों से वाट्सएप काल और मैसेज आना शुरू हो गए। कॉल करने वाला भेजे गए लिंक को खोलने, पैनकार्ड पड़ा मिलने जैसी बात कह रहा था। उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो उन्हें ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
Trending Videos

25 जून दोपहर दो बजे ठग ने दो बार में खाते से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए। शाम करीब चार बजे अंजान नंबर से काल आया। काॅलर ने कहा कि उसने उनके खाते से रुपये पार कर दिए हैं। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दो जाकर।
विज्ञापन

उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन बैंक मैनेजर की कॉल आई, जिस पर खाता फ्रीज कराया। इस बीच आरोपी रकम निकाल चुका था। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि रकम प्रयागराज और महाराष्ट्र के बैंक खातों में गई है। इसे आसनसोल और छत्तीसगढ़ के कल्याणपुर में निकाला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें