फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में मृत बच्ची को जन्म देने के 12 दिन बाद दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 05 Sep 2021 04:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के सोनिक दही थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी (15) का गांव के ही ओम प्रकाश (20) ने बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण किया। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। आठ महीने बाद 23 अगस्त को सदर कोतवाली क्षेत्र के नर्सिंगहोम में किशोरी ने मृत बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद किशोरी की भी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए पर इलाज चलता रहा। रविवार सुबह अचानक किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नर्सिंगहोम लेकर भागे पर रास्ते में उसकी मौत हो गई।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पर दुष्कर्म व उसके माता पिता समेत तीन पर अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका दो भाईयों में सबसे बड़ी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें