फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले रहने वाले बुजुर्गों का रोज हालचाल लेगी यूपी-112 पुलिस, पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

Sat, 15 Feb 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
घर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों का यूपी-112 पुलिस हर रोज हालचाल लेगी। शुक्रवार को कानपुर में परेड चौराहे पर गश्त के दौरान डीआईजी अनंत देव ने सभी थानेदारों को यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीआईजी अनंत देव ने बताया कि 90 बाइक और 50 रिस्पांस वाहनों पर करीब 900 से ज्यादा पुलिस कर्मी दो शिफ्ट में तैनात हैं। अभी तक इनकी भूमिका केवल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में करने की है।
विज्ञापन

हर रोज औसत 40-50 कॉल आती हैं, जिनमें पीआरवी को मौके पर पहुंचना पड़ता है। बाकी समय इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पूरे दिन खाली रहते हैं। डीआईजी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और अपराधियों का ब्यौरा पीआरवी को उपलब्ध कराएं।

वे भी अपराधियों पर नजर रखेंगे। डीआईजी ने कहा कि अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सूची बनाकर पीआरवी को दी जाएगी। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी रोजबुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल लेंगे और उनकी समस्याएं सुलझाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें