फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: युवक ने दुकानदार की गर्दन में घोपा चाकू, रुपये छीनने के विरोध में किया हमला, गंभीर हालत में भर्ती

Sat, 26 Sep 2026 11:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सदर कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर सरोसी गांव में घर पर ही डीजल की दुकान चलाने वाले 60 वर्षीय दुकानदार से उनके पड़ोसी युवक ने बिक्री के रुपये छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने दुकानदार की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी देतीं सीओ सिटी विनी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सिकंदरपुर सरोसी गांव निवासी दुकानदार से रुपये छीनने का विरोध करने पर गर्दन पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे  जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव निवासी नरेश जायसवाल (60) गांव में ही घर पर डीजल की दुकान किए हुए।

विज्ञापन

शुक्रवार रात पड़ोसी युवक नरेश की दुकान पर पहुंचा और बिक्री के रुपए छीनने लगा। विरोध करने पर युवक ने दुकानदार के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।  लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गए। शोर सुन परिजन व पड़ोसी उमाशंकर बाजपेई मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी युवक भाग निकला।

विज्ञापन

http://



दुकानदार की गर्दन पर हमला कर किया जख्मी

गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि पड़ोसी शहबान नाम के युवक ने दुकानदार की गर्दन पर हमला कर जख्मी किया है। उसकी तलाश की जा रही है। जख्मी युवक से बात करने के लिए डॉक्टर ने मना किया है। पीड़ित से बात होने के बाद ही रुपए लूटने की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें