फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा मौसम: 24 घंटे में 228 मिमी बारिश, केन और यमुना का जलस्तर बढ़ा, शहर से गांव तक जलभराव, स्कूल-कॉलेज बंद

Sat, 26 Sep 2026 11:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। जिले में अब तक 228 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे शहर से लेकर गांव तक जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। पपरेंदा-तिंदवारी मार्ग पर पानी भरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन
पपरेंदा-तिंदवारी मार्ग पर हुआ जलभराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक 228 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। शहर से लेकर देहात तक जलभराव के हालात हैं। पपरेंदा से तिंदवारी जाने वाला मार्ग जलभराव के कारण बंद हो गया। इससे वाहनों की कतार लग गई। शनिवार को भी दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मंडलायुक्त अजीत कुमार के आदेश पर बांदा समेत चित्रकूटधाम मंडल के सभी जिलों में विद्यालय और महाविद्यालय बंद कर दिए गए हैं। बारिश के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे तक बिजली नहीं आई। वहीं, देहात क्षेत्र के गांवों में 18 घंटे तक बिजली कटौती हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से नीचे
लगातार बारिश के चलते यमुना और केन नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। यमुना का जलस्तर 90 मीटर और केन का 95 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में 27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें