पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पहुंचे जिन्होंने जांच पड़ताल करते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी का कहना रहा कि तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है जांच की जा रही है। मामला पेशबंदी का लग रहा है।
उन्नाव जिले के कोतवाली गंगाघाट के गजियाखेड़ा गांव में एक युवक को जमीनी रंजिश के चलते गोली मारी गई, गोली युवक के कंधे और बाजू में जा धंसी जिसे पुलिस ने लहुलूहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं घायल के परिजनों ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही है।
विज्ञापन
गजियाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर शुक्रवार रात दस बजे बैठा था तभी गांव के निकट रहने वाले चार युवक आए और जमीनी रंजिश में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उसे लग गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व आस पास के लोग दौड़े लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।
पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह पहुंचे जिन्होंने जांच पड़ताल करते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी का कहना रहा कि तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है जांच की जा रही है। मामला पेशबंदी का लग रहा है। वहीं हालत गंभीर होने पर घायल को कानपुर हैलट भेजे जाने की बात कही गई।