फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: अस्पताल में बीमार युवती की मौत, पिता ने लगाया एक्सपायरी खून चढ़ाने का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 05 Aug 2026 01:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: आसीवन क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर एक्सपायरी खून और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिसके बाद एसडीएम की दखल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और अस्पताल में बैठे परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद कस्बे में संचालित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद परिजनों ने एक्सपायरी खून चढ़ाने का आरोप लगा हंगामा किया। एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों से बात कर पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया। पिता की तहरीर पर संचालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज हुई है।

विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी स्वामीदयाल ने बताया कि बेटी सविता देवी (26) काफी समय से बीमार थी। बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद कस्बे के शाश्वत अस्पताल में एक अगस्त को भर्ती कराया था। आरोप है कि वहां डॉक्टर और उनकी टीम ने गलत इंजेक्शन लगाने के साथ बेटी को एक्सपायरी डेट का चार यूनिट ब्लड भी अलग-अलग तिथियां में चढ़ाया।

बेटी की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
दिनभर अस्पताल में रखते थे और रात में छुट्टी कर देते थे। इलाज के नाम पर लाखों रुपये भी ले लिए। खून चढ़ाने के बाद मंगलवार शाम सात बजे बेटी की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया तो  अस्पताल संचालक, स्टाफ रात में ही मेडिकल की दवा व स्टूमेंट लेकर भाग निकले। बुधवार सुबह एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह आसीवन पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज
परिजनों से बात कर उन्हें पोस्टमार्टम करने के लिए राजी कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता ने बताया कि वह दो बहनों में बड़ी थी। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसने बताया कि वह पहले कुवैत में नौकरी करता था। पत्नी की मौत और बेटियों की परवरिश के चलते वह घर आ गया था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें