फतेहपुर जिले में प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस के अनुसार, बिहार के मधुबनी जिले के चिकना गोगा गांव निवासी राधे ठाकुर उर्फ गंगा प्रसाद ट्रेन से दिल्ली नौकरी की तलाश में जा रहे थे। यात्रा के दौरान जिले में मौहार गांव के पास रेलवे के खंभा संख्या 972 के निकट वह किसी कारणवश चलती ट्रेन से गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।