फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: तीन बच्चों की मां के लिए युवक ने दी जान; कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, परिजन बोले- गहरे तनाव में था

Tue, 03 Feb 2026 03:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सफीपुर के गोसाईखेड़ा में युवक ने लखनऊ की एक विवाहिता के वियोग में पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। युवक उस महिला को गांव लाया था, लेकिन उसके लखनऊ लौटने और वापस न आने पर वह गहरे तनाव में था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सफीपुर के गोसाईखेड़ा गांव में युवक का शव घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला। चाचा की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक का किसी विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। आसीवन थाना क्षेत्र गोसाईखेड़ा गांव निवासी कुलदीप (22) पुत्र राजकुमार तीन साल से लखनऊ में मजदूरी करता था।

विज्ञापन

मृतक के चाचा सर्वेश ने बताया कि कुलदीप का लखनऊ में रहने के दौरान एक महिला से प्रेम हो गया था। महिला तीन बच्चों की मां है। बृहस्पतिवार को वह उसी महिला को लेकर गांव आया था। एक रात रुककर शुक्रवार को महिला लखनऊ चली गई थी। उसे बुलाने के लिए कुलदीप उसे फोन करता रहा। सोमवार तक जब वह नहीं आई, तो  शाम पांच बजे कुलदीप ने घर के बाहर जाकर साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुलदीप के घर न आने पर दादी जनाका ने तलाश की तब पता चला। बेटे की मौत से पिता राजकुमार, मां राजकुमारी, छोटी बहन खुशुबू विवाहिता बड़ी बहन पूनम बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चाचा की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें