फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
उन्नाव के अचलगंज में शौच के लिए गई नौ साल की बच्ची के साथ पास के एक गांव निवासी युवक ने झाड़ी में खींच कर दुष्कर्म किया। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अचलगंज थाना के एक गांव निवासी बच्ची शनिवार देर शाम शौच के लिए गई थी।
विज्ञापन


तभी रास्ते से जा रहे पड़ोसी गांव के  युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

नाबालिग से बलात्कार
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने किशोर पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को बाल सुधार गृह भेजा है। 
विज्ञापन


एक गांव निवासी मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 30 मई को सुबह 10 बजे गांव से आधा किमी दूर खेत में काम करने गई थी। तभी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर ने  खेत में बेटी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट भी की। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें