कानपुर के बर्रा निवासी 35 वर्षीय आशुतोष भाटिया उर्फ आशू ने वैवाहिक विवाद और ससुराल पक्ष से प्रताड़ना के आरोपों के बीच उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित बक्सर के नमामि गंगे घाट पर जान दे दी। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पत्नी और उसके भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। शुक्रवार सुबह उसका शव घाट किनारे मिला, जबकि कुछ दूरी पर उसकी स्विफ्ट कार खड़ी पाई गई। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से काकादेव निवासी राकेश भाटिया वर्तमान में बर्रा-दो क्षेत्र में रहते हैं और कार गैराज व टूर-ट्रैवल का काम करते हैं।