फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: भतीजे के जन्म पर गुजरात से लौटे चाचा की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Sun, 26 May 2024 08:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पिंकू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के नवाबगंज में दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई जैतीपुर स्टेशन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई की हालत गंभीर है। उसे स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। अजगैन कोतवाली के गांव गौरा कठेरवा के मचरा भाऊखेड़ा निवासी दयाशंकर रावत का छोटा बेटा पिंकू (20) चचेरे भाई सौरभ (19) के साथ शनिवार देरशाम को जैतीपुर बाजार से दवा लेकर लौट रहा था।

विज्ञापन


जैतीपुर-स्टेशन मार्ग पर स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टर ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिंकू गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। बड़े भाई रिंकू के बेटे और अपने भतीजे के जन्म पर घर आया था। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें