उन्नाव के मौरावां में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत कक्षा 10 की दो छात्राओं को दो घंटे के लिए मौरावां थाने की चार्ज दिया गया। एक-एक घंटे एसओ की कुर्सी पर बैठकर दोनों छात्राओं ने पुलिस के कार्य की समीक्षा करने के साथ उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी भी हासिल की।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हिलौली ब्लॉक के राजकीय बालिका हाईस्कूल भवानीगंज व राजकीय बालिका हाईस्कूल पारा के कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का बोध कराने और पुलिस से सामंजस्य स्थापित करने के लिए शिक्षिकाएं बुधवार को मौरावां थाना लेकर पहुंची।