Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी गई है। एनएचएआई द्वारा बढ़ाई गई ये नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं, जिसके तहत वाहन श्रेणी के अनुसार पांच से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्थानीय मासिक पास की दर में भी 10 रुपये का इजाफा किया गया है।
उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल कर की दरों में वृद्धि कर दी गई है। नई दरें सोमवार की रात 12 बजे से लागू हो गईं। अब इस हाईवे से आवागमन करने वालों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। टोल मैनेजर दीपक यादव ने बताया कि एनएचएआई ने टोल दरों में वाहन श्रेणी के अनुसार पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। रोज सफर करने वाले स्थानीय वाहन चालकों को भी इस महंगाई का झटका लगा है।
विज्ञापन
क्योंकि मासिक पास में भी 10 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। टोल मैनेजर ने बताया कि नई दरों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सोमवार रात 12 बजे से टोल बूथों पर नए रेट चार्ट के हिसाब से ही कर वसूला जाएगा। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन स्वामियों को जारी होने वाले मासिक पास की दर में 10 रुपये का इजाफा हुआ है। मासिक पास के लिए अब 350 के स्थान पर 360 रुपये चुकाने होंगे।
वाहन पहले अब
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन 95 100
हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस 155 160
बस या ट्रक (दो एक्सल) 330 340
तीन-एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन 360 370
चार से छह एक्सल वाले वाहन 515 535
अत्यधिक भारी वाहन 630 650