उन्नाव जिले में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग (भराई संयत्र) में विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने पर शुरू हुई ट्रक चालकों हड़ताल 24 घंटे बाद भी जारी है। हड़ताल की वजह से कानपुर, हरदोई, फतेहपुर सहित 32 जिलों की एचपी कंपनी के सिलिंडरों की सप्लाई रुक गई है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह व अन्य अधिकारी प्लांट पहुंचे हैं। प्लांट प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों से बात कर रहे हैं।
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से लखनऊ, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात सहित तीस से अधिक जिलों की गैस एजेंसियों को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है। रोज औसतन 40 हजार सिलिडर ट्रकों के माध्यम से भेजे जाते हैं। ट्रक चालकों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एक ट्रक चालक को एक एजेंसी को एक-एक के बाद एक नौ लोड भेज दिए।