दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
बार-बार बयान बदल रही शालू, डुप्लीकेट चाबी की तलाश
पुलिस इस दौरान हत्या का पूरा घटनाक्रम दोहराएगी। उल्लेखनीय है कि गत पांच सितंबर की रात इंद्रानगर स्थित फ्लैट में विनीत मिनोचा की नृशंस हत्या कर दी गई थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक, हत्या में प्रयुक्त हुई फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पूछताछ के दौरान शालू लगातार अपने बयान बदल रही है। उसने पहले गुमटी से और बाद में परेड से चाबी बनवाने की बात कही थी।
दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
10-10 तीखे सवाल पूछेगी पुलिस
कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस शालू और दोनों शूटरों से 10-10 तीखे सवाल पूछेगी, ताकि यह साफ हो सके कि इस जघन्य हत्याकांड में कोई चौथा मददगार भी शामिल था या नहीं। मामले में विनीत मिनोचा के बेटे और शालू के पति सुब्रत की भूमिका पर भी शुरुआत से ही पुलिस को गहरा संदेह है। रिमांड के दौरान पुलिस शालू और सुब्रत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इसके साथ ही, देहरादून में रहने वाले सुब्रत के कनाडियन दोस्त के कनेक्शन को लेकर भी शालू से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।