सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिए दिखाई
उसके बाद मंदिर के बाहरी दीवार में लगे चैनल का ताला तोड़ा फिर गर्भ गृह की ओर जाने वाले रास्ते में लगे चैनल का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए। गर्भ गृह में मूर्ति के चेहरे पर लगे मुखौटे को चोरों द्वारा उखाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर ले नहीं जा सके। मंदिर परिसर में लगा दानपात्र जिसमें एक सप्ताह के 40,000 रुपए थे वह दानपात्र सहित लेकर चले गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि दानपात्र चोरी हुआ है, सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।