फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘दोस्ती का झांसा और मौत का जाल’, हैवानियत की भेंट चढ़ गई एक किशोरी, दरिंदों की क्रूरता से हिल गया उन्नाव

Tue, 02 Jun 2026 12:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Crime News: अजगैन में किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पड़ोसी युवक और उसके दोस्त ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया है।

विज्ञापन

तीन डॉक्टरों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में गला घोटने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई है। अजगैन कोतवाली के एक गांव की 15 साल की किशोरी शनिवार रात सात बजे अचानक लापता हो गई थी। रविवार शाम तीन बजे उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में मिला था।

Trending Videos

मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था
गले में कसने के निशान और शरीर पर केवल टीशर्ट और अंडरवियर होने से मां ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि किशोरी की गांव के ही विशाल मौर्य से दोस्ती थी। कई बार उसके साथ देखी भी गई थी। विशाल नशे का लती है।

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की
आरोपी ने बताया कि किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। उसके आने के बाद अजगैन के कोरारा गांव निवासी दोस्त कबाड़ी का काम करने वाला शैलेंद्र उर्फ पग्गल लोधी शराब लेकर आ गया। दोनों ने शराब पी। इसके बाद किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। उसने विरोध किया और शोर मचाया तो मुंह दबा लिया।

दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी
फिर भी वह नहीं मानी, तो गुस्से में दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी और शव पास स्थित जंगल में छिपाना चाहते थे, लेकिन नशे में होने के कारण नहीं छिपा पाए। तीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. आलोचना दीक्षित और बिछिया सीएचसी के डॉ. अरविंद कुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

स्लाइड की फॉरेंसिक लैब से होगी जांच
इसमें गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई और दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्लाइड की फॉरेंसिक लैब से जांच कराई जाएगी। इसके बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें