फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: चोरी के वाहन काटकर बेचने में सपा नेता व बेटा गिरफ्तार, पार्टी ने किया किनारा

Fri, 20 May 2022 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

नगर पंचायत मोहान में मुखबिर की सूचना पर सीओ राजकुमार शुक्ला व कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला कजियाना निवासी सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहान विधानसभा के अध्यक्ष मुन्ना वारसी उर्फ जागा के घर के बगल में स्थित हाते में दबिश दी। पुलिस को हाते में मुन्ना के अलावा उसका बेटा परवेज मिले। पूछताछ में आरोपी पिता पुत्र ने चोरी के वाहन खरीदकर काटे जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के हसनगंज में चोरी के वाहनों को काटकर बेचने के आरोप में सपा नेता व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सपा नेता अपने घर के बगल में हाता बनाकर कई वर्षों से कबाड़ का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस ने मौके से सही व कटे कई वाहन, पुर्जे, टायर समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पार्टी ने आरोपी  से किनारा किया है। नगर पंचायत मोहान में गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ राजकुमार शुक्ला व कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ला कजियाना निवासी सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहान विधानसभा के अध्यक्ष मुन्ना वारसी उर्फ जागा के घर के बगल में स्थित हाते में दबिश दी।

पुलिस को हाते में मुन्ना के अलावा उसका बेटा परवेज मिले। सीओ के अनुसार हाता से एक आधी कटी टेंपो, सही हालत में खड़ा ट्रैक्टर, एक लोडर, दो कार, एक बुलट बाइक, बाइक व कार के 12 इंजन, 20 गेयर बाक्स, 66 टायर, 10 टंकी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी पिता पुत्र ने चोरी के वाहन खरीदकर काटे जाने की बात स्वीकार की। बताया कि आरोपी उन वाहनों को भी काटता था, जिनका कई सालों का टैक्स बकाया रहता था। सीओ के मुताबिक एआरटीओ को बुलाकर इंजन चेचिस नंबर से वाहनों की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। कारखाने में निगरानी के लिए दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष धर्मेद्र यादव ने बताया कि मुन्ना वारसी को तीन माह पहले सभी समाजवादी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें