Unnao News: पुरवा तहसील में दोबारा तैनाती होने के बाद से ही उदित नारायण सेंगर चर्चाओं में रहे। कार्यकाल में दो पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में फंसाने सहित खनन आदि को लेकर भी आरोप लगते रहे।
उन्नाव जिले में एसडीएम उदित नारायण सेंगर का शासन से मेरठ तबादला कर दिया गया है। तबादला को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने पुरवा तहसील में दो जुलाई 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। उनका लगभग साढ़े दस माह का कार्यकाल रहा।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी उदित नारायण सेंगर ने 20 सितंबर 2023 को तहसील की कमान संभाली थी। जो 18 नवंबर 2023 तक रहा था। पुरवा तहसील में दोबारा तैनाती होने के बाद से ही उदित नारायण सेंगर चर्चाओं में रहे। कार्यकाल में दो पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में फंसाने सहित खनन आदि को लेकर भी आरोप लगते रहे। शुक्रवार को शासनस्तर से एसडीएम का तबादला करके इसी पद पर मेरठ भेज दिया गया।