Kanpur News: सजेती थाना क्षेत्र में किसान हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पैसों के लेनदेन को लेकर सूजा गोदकर हत्या की गई थी।
कानपुर में घाटमपुर में किसान की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि सजेती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में नलकूप पर सो रहे किसान ज्ञानेंद्र संखवार (60) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। घटना के पीछे जमीन संबधी विवाद बताया जा रहा था। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि मृतक किसान के दो बटियार और एक कर्जदार ने हत्या की थी। पैसों के लेनदेन को लेकर सूजा गोदकर हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेजा है।