फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: विवाद के बीच पहुंचे सिपाही का कॉलर पकड़ा, की हाथापाई, पिता-पुत्र समेत छह लोग हिरासत में

Wed, 23 Mar 2022 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

विवाद के बाद बीच बचाव के लिए पहुंचे सिपाही से दबंगों ने कॉलर पकड़कर धक्कामुक्की की। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
अचलगंज थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक और सिपाही से हाथापाई का प्रकरण सामने आया है। विवाद के रहे युवक को समझाने पहुंचे सिपाही का कॉलर पकड़कर हाथापाई शुरू कर दी। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने छह छह लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर स्थित कामाख्या मंदिर में मंगलवार रात वार्षिकोत्सव को लेकर भजन कीर्तन चल रहा था। अचानक पास में रहने वाले सत्यप्रकाश के घर उसकी बहू के मायके पक्ष के लोगों से उसका झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मेहमानों ने सत्य प्रकाश की पिटाई शुरू कर दी और बाहर खींच लाए।

शोर सुन कीर्तन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बदरका चौकी का सिपाही प्रशांत मिश्र बीच बचाव के लिए पहुंचा तो मारपीट कर रहे आरोपी उससे भी उलझ गए और कॉलर पकड़कर धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रमीणों से रहा न गया और उन्होंने मारपीट कर रहे लोगों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ल ने आरोपी मानपुर निवासी देवा उसके बेटे अमित, सुमित, अनुज, विकास व सत्य प्रकाश के बड़े बेटे विजय को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ल ने बताया कि सिपाही से हाथापाई किए जाने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें