फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बोल- धन लूटने व देश को बर्बाद करने वाले गुजराती हैं

Sun, 17 Feb 2019 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा-बसपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में उन्नाव जिले के बांगरमऊ में सपा-बसपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी महेश पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश से तय हो गया है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पत्ता साफ हो जाएगा। इस दौरान सपा नेता अनिरुद्ध सिंह चंदेल ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किए। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने एक ऐसा बयान दे डाला है जिससे राजनीतिक गलियारे में भूचाल आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बदलू खां ने कहा 1993 के बाद उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का दोबारा गठबंधन हुआ है प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। उन्होंने बूथ प्रभारियों से आवाहन किया कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत करे कि गठबंधन के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर 90 फीसदी वोट मिलें। सपा नेता अनिरुद्ध सिंह चंदेल ने कहा धन लूटने व देश को बर्बाद करने वाले गुजराती हैं। इस बार इन्हें गुजरात भेज देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें