कानपुर देहात। हाई स्कूल की गणित परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। साथ ही 2965 परीक्षार्थी गणित की परीक्षा से गैरहाजिर रहे। शासन से आए पर्यवेक्षक ने आधा दर्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शनिवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल की गणित व प्रारंभिक गणित विषय की परीक्षा संपंन कराई गई। महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग के आधा दर्जन सचल दल केंद्रों में निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं शासन से आए पर्यवेक्षक डा. इस्तियाक अहमद ने माती, मोहम्मदपुर, हांसेमऊ, पुखरायां स्थिति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विषय अध्यापक व वाइस रिकार्डर को बारीकी से जांचा।
इस दौरान कोई अनियमितता नहीं मिली। गणित की परीक्षा में 23073परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 2965 गैर हाजिर रहे। प्रारंभिक गणित की परीक्षा में 242 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 47 अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्टे्रट ने चौ. हरमोहन सिंह इंटर कालेज नौहा नौगांव में एक परीक्षार्थी को नकल करते दबोच लिया। अब तक जनपद में नकल करने वाले चार परीक्षार्थियों को पकड़ा जा चुका है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विेदी ने बारा स्थिति केंद्र पर सुबह ही पहुंचकर अपने सामने प्रश्न पत्रों के बंडल खुलवाने के बाद उनकी गणना कराई।
गणित की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा
- पर्यवेक्षक ने आधा दर्जन केंद्रो ंका किया निरीक्षण
- 2965 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी गणित की परीक्षा