शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेटे की मौत से मां, पत्नी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। अचलगंज थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। वहीं, सदर कोतवाली के शिवसिंहखेड़ा गांव निवासी धर्मराज (48) पुत्र रामस्वरूप दूध का काम करते थे। बड़े भाई देशराज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दूध देने पैदल गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकान में जा रहे थे।
तेज रफ्तार बाइक सवार ने मार दी टक्कर
लखनऊ-कानपुर लेने पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में धर्मराज की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार लखनऊ निवासी बृजेश (32) और बच्चा (16) घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया वहां से बिना बताए भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में ली है। धर्मराज के दो बच्चे हुए थे उनकी मौत हो चुकी है पति की मौत से पत्नी संगीता और अन्य परिजन बेहाल है वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि शो का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक कब्जे में है तहरीर आने पर प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।