फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: युवक से मारपीट और अभद्रता, पैर छुलवाने और महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Aug 2026 01:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ मारपीट, अभद्रता और महापुरुषों पर टिप्पणी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जिस पर सीओ माधौगढ़ ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता करता दिखाई दे रहा है। युवक से पैर छुलवाने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। वीडियो में डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य महापुरुषों के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश जाटव, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज गौतम, आजाद समाज पार्टी के गौतम महाराज समेत भीम आर्मी के कार्यकर्ता मामले को लेकर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन





आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ माधौगढ़ अंबुज सिंह यादव ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में मारपीट और गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा युवक नावर गांव का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि उसकी पहचान और वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें