फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे पर गैस टैंकर से कुचल कर सेवानिवृत्त जेसीओ की मौत, सिर के ऊपर से निकला पहिया

Tue, 25 Mar 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: हाईवे पर गैस टैंकर से कुचल कर सेवानिवृत्त जेसीओ की दर्दनाक मौत हो गई। 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। लखनऊ से उन्नाव स्थित रऊ करना गांव जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
अविनाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास गैस टैंकर के पिछले पहिये की चपेट में आने से सेवानिवृत्त जेसीओ (जूनियर कमीशन ऑफीसर) के सिर पर पहिया चढ़ने से मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे। कानपुर जा रहे डीजीपी का काफिला निकालने के लिए पहले से तैनात पुलिस ने टैंकर को चालक सहित पकड़ लिया है। माखी थानाक्षेत्र के रऊकरना निवासी सेवानिवृत्त जेसीओ अविनाश कुमार सिंह (49) मंगलवार को स्कूटी से गांव जाने के लिए निकले थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दोपहर दो बजे दही थानाक्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर चालक ने दूसरे वाहन को बाएं तरफ से ओवरटेक करने में वाहन को किनारे की तरफ लिया तो स्कूटी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


अविनाश सड़क पर गिरे और पहिया उन पर से निकल गया, पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी मिनी, बेटा सुधांशु और बेटी आस्था पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे सुधांशु ने बताया कि पिता सेना में जेसीओ के पद से 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

बताया कि 14 अप्रैल को चचेरे भाई शिवम का तिलक और 20 अप्रैल को शादी है उसकी भी घर में तैयारियां चल रही थीं। भतीजे की मौत पर शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि चालक को टैंकर सहित पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें