फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: रिटायर्ड सीओ व उनकी पत्नी ने एसडीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप, पीड़ित दंपती ने दी तहरीर

Wed, 06 Nov 2024 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: रिटायर्ड सीओ व उनकी पत्नी ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगा तहरीर दी है। वहीं एसडीएम ने आरोप को निराधार बताया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस से सेवानिवृत्त सीओ और सेवनिवृत्त इंस्पेक्टर पत्नी ने एसडीएम हसनगंज पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपती ने हसनगंज कोतवाली में तहरीर दी है। एसडीएम ने आरोप को निराधार बताया है। लखनऊ के आलमबाग नहरिया चौराहा निवासी विजिलेंस से सेवानिवृत्त सीओ भगवान स्वरूप व सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पत्नी गुंजीत के साथ बुधवार सुबह 11 बजे जनसुनवाई के दौरान हसनगंज एसडीएम रामदेव निषाद के कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


दंपती ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी करतार सिंह व मिलन आदि से पांच बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जिसमें बृजभूषण नाम के व्यक्ति ने आपत्ति लगा दी थी। इसका मुकदमा नायब तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित दंपती के अनुसार मुकदमे के सिलसिले में बुधवार को एसडीएम से मिलने आए थे। आरोप है कि उनकी बात सुनते ही एसडीएम आगबबूला हो गए और सुरक्षा गार्ड को बुलाकर कार्यालय से बाहर निकलवा दिया। दोबारा आने पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में एसडीएम द्वारा अभद्रता करने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

दंपती कार्यालय में तेज आवाज में बात कर रहे थे। जिस पर बाहर जाने को कह दिया था। कोई अभद्रता नहीं की गई, सभी आरोप निराधार हैं। - रामदेव निषाद, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें