फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: उम्रदराज दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटाई बरात

Wed, 06 Nov 2024 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात को जयमाला के दौरान वधू ने दोगुनी उम्र का दूल्हा देखकर शादी करने से इनकार कर दिया। घंटों पंचायत होने के बाद भी जब वधू शादी को तैयार नहीं हुआ तो बरात बैरंग लौट गई। रनियां थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार शाम को संदलपुर क्षेत्र के गांव में बरात आई थी। जयमाला की रस्म के लिए स्टेज पर पहुंची वधू ने अपनी उम्र से दोगुनी उम्र का वर देख शादी करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के लोग दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। चौकी प्रभारी कौशल कुमार ने दोनों पक्षों का लेनदेन का मामला सुलझाया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें